PM Modi की सुरक्षा में फिर से चूक, प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने उड़ा दिए काले गुब्बारे
PM Modi के Andhra Pradesh दौरे के दौरान Vijayawada में उनकी सुरक्षा में चूक को लेकर मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने PM Modi के हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता ने काले गुब्बारे छोड़ दिए।

PM Modi की सुरक्षा में एक बार फिर से चूक का मामला सामने आया है। इस बार की ये घटना Andhra Pradesh दौरे के दौरान विजयवाड़ा में घटित हुई। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने PM Modi के हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने काले गुब्बारे छोड़ दिए। SP Sidharth Koushal ने कहा कि ये वारदात Gannavaram Airport पर हुई है। इस मामले में तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कस्टडी में लिया गया।
इसका वीडियो भी नजर आया है। इस वीडियो में साफ साफ देख सकते है कि कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा छोड़े गए काले गुब्बारे PM Modi के हेलीकॉप्टर के एकदम नजदीक आ गए थे। इसे PM की सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक माना जा रहा है। गुब्बारे उड़ाते समय कांग्रेस कार्यकर्ता ने Narendra Modi Go Back के नारे भी लगाए थे। पहले भी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले PM के Punjab दौरे के पर भी उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक का बड़ा मामला सामने आया था।
#WATCH | A Congress worker released black balloons moments after PM Modi's chopper took off, during his visit to Andhra Pradesh.
— ANI (@ANI) July 4, 2022
(Source: unverified) pic.twitter.com/ZYRlAyUcZK
PM Modi स्वतंत्रता सेनानी Alluri Sitaram Raju की 125वीं जयंती के समारोह में भाग लेने आंध्रप्रदेश गए थे। यहां पर PM ने कांस्य की बनी उनकी मूर्ति का अनावरण भी किया। यहां प्रधानमंत्री ने कहा, 'आंध्र की इस धरती की महान आदिवासी परंपराओ को, इस परंपरा से जन्मे सभी महान क्रांतिकारि और बलिदानियों को भी आदरपूर्वक नमन करता हू। Sitaram Raju Garu की 125वीं जन्मजयंती व Rampa Kranti की 100वीं वर्षगांठ को मनाया गया।
युवाओं के लिए है उत्तम अवसर जानिए
PM Narendra Modi ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की, स्वतंत्रता आंदोलन में देश की आजादी के लिए युवाओं ने आगे आकर बलिदान दिया है। आज नए भारत के सपनों को सच करने के लिए युवाओं के पास सबसे अच्छा अवसर है। देश में नए आयाम खुल रहे हैं। नई सोच है और संभावना जन्म ले रही हैं।
दूसरा बारदोली कहलाया है आंध्र का Bheemavaram
Andhra Pradesh का Bheemavaram दूसरा बारदोली कहलाया है। 1920 में Mahatma Gandhi ने असहयोग आंदोलन प्रारंभ किया। इससे Bheemavaram में राष्ट्रवाद की भावना जाग उठी और इससे छोटे से शहर की आवाम ने अंग्रेज हुकूमत को टैक्स देना बंद कर दिया। इस शक्तिशाली विद्रोह की सूचना मिलने ही Gandhiji ने Bheemavaram का जिक्र अपनी पत्रिका हरिजन में दूसरे बारदोली (गुजरात) आंदोलन के किया गया था।