Hockey World Cup 2023: भारतीय टीम हुई क्वार्टरफाइनल की रेस से बाहर , न्यूजीलैंड ने घर में ही हराया

Hockey World Cup 2023: भारतीय हॉकी टीम के ट्रॉफी जीतने का सपना फिर से टूट चुका है। भारत को न्यूजीलैंड के हाथो हार का सामना करना पड़ा है।

Hockey World Cup 2023: भारतीय टीम हुई क्वार्टरफाइनल की रेस से बाहर , न्यूजीलैंड ने घर में ही हराया
The Indian hockey team is out of the race for the quarterfinals.

Hockey World Cup 2023

भारत में ही खेला जा रहा हॉकी विश्व कप अब अपने नॉकआउट राउंड में पहुंच गया है। और इस बीच वर्ल्ड कप में रविवार के दिन भारतीय टीम के लिए एक बहुत बुरी खबर आई है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट में हार गई है। और क्वार्टरफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है।

पेनल्टी शूटआउट में हार गया भारत

Indian hockey team is out of the race for the quarterfinals.

ये मुकाबला चार क्वार्टर समाप्त होने के बाद 3-3 से बराबरी पर रहा है। इसके बाद यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। यहां भारतीय टीम को 4-5 से  हार का सामना करना पड़ा है। टीम की हार की वजह शमशेर सिंह रहे हैं। जिनको पेनल्टी शूटआउट में 3 मौके मिले थे।लेकिन वो हर बार ही चूक गए। इसके चलते टीम इंडिया को अपने ही घर में बहुत करारी हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरे हाफ में न्यूजीलैंड ने की शानदार वापसी

वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 6 पर मोजूद भारतीय टीम ने अपने स्तर के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई। और शुरुआती के हाफ में एक वक्त 2-0 की  बढ़त हासिल करने के बाद भी न्यूजीलैंड को वापसी करने का मौका दे दिया। भारत के लिए ललित उपाध्याय ने 17वें मिनट, सुखजीत सिंह ने 24वें  और वरुण कुमार 40वें मिनट ने गोल कर दिए।

न्यूजीलैंड टीम के लिए सैम लेन ने 28वें मिनट में मैदानी गोल दागा। जबकि केन रसेल ने 43वें मिनट और सीन फिंडले ने 49वें पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने अब मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम की चुनौती रहेगी।

Also Read: IND vs NZ: रोहित शर्मा ने तोड़ दिया एमएस धोनी का रिकॉर्ड, कर दिया नया कारनामा

48 साल का इंतजार हुआ और लंबा

भारत ने सन 1973 में लास्ट बार हॉकी विश्व कप अपने नाम किया था। और उसके बाद से टीम एक बार भी फाइनल और सेमीफाइनल में तक नहीं पहुंच सकी है। 2018 में भी घरेलू मैदान पर हुए। टूर्नामेंट में भारतीय टीम नंबर 6 पर थी। ओर उस बार टीम इंडिया ग्रुप राउंड के बाद शीर्ष पर थी। और सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया था। लेकिन वहां नीदरलैंड्स टीम के खिलाफ बढ़त लेने के बाद भी भारतीय टीम मुकाबले को 2-1 से हार चुकी थी।