Hockey World Cup 2023: विश्व कप के लिए टीम इंडिया पहुंची भुवनेश्वर, जाने टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के आंकड़े
हॉकी विश्व कप का आयोजन 13 जनवरी से 29 जनवरी तक भारत में होने वाला हैं। जिसमें 16 टीमें भाग लेने वाली है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के लिए भुवनेश्वर पहुंच गई है।

Hockey World Cup 2023
13 जनवरी 2023 से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए भारत की पुरुष हॉकी टीम भुवनेश्वर पहुंच चुकी हैं। और यहां टीम अपनी तैयारियों के सफर को अंतिम रूप देगी। पुरुष हॉकी विश्व कप की शुरुआत 13 जनवरी से ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला शहरों में आयोजित होने बाला है। जिसमें वर्ल्ड क 16 टीमें भाग लेंगी।
हर 4 साल पर होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारत की 18 सदस्यों वाली स्क्वॉड हिस्सा लेने वाली है। टीम इंडिया की कमान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के हाथों में सौंपी गई है। विश्व कप के लिए भारत की फाइनल टीम तय करने से पहले 33 खिलाड़ियों ने बेंगलुरु में स्थिति साई सेंटर में 2 दिवसीय ट्रायल में भाग लिया हैं। जिसके बाद 18 खिलाड़ियों को चुना गया हैं।
16 टीमें हॉकी विश्व कप 2023 में शामिल
विश्व कप में भाग ले रही 16 टीमों को 4 अलग-अलग ग्रुप बांटा दिया है। और प्रत्येक पूल में 4-4 टीमों को जगह दी है। भारत को पूल डी में जगह मिली है। और पूल ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका और फ्रांस की टीमें शामिल हैं। और पूल बी में बेल्जियम, जापान,जर्मनी और कोरिया को टीमें शामिल हैं। पूल सी में शामिल टीम है। चिली, मलेशिया,नीदरलैंड्स और भारत,न्यूजीलैंड , स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स की टीमों को पूल डी में शामिल किया गया है।
हॉकी विश्व कप में भारत पाकिस्तान के आंकड़े
हॉकी विश्व कप में अब तक भारत का प्रदर्शन इतना खास तो नहीं रहा है। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 95 मुकाबलों में 199 गोल दागे हैं। और 40 में जीत हासिल की है। और जीत प्रतिशत 42.11 का रहा है। अगर पाकिस्तान की टीम की बात की जाए। तो उसने अब तक 89 मुकाबलों में 235 गोल दागे है। और 51 मैच जीते हैं। और उसका जीत 57.3 % रहा है। भारत में हो रहे विश्व कप में पाकिस्तान की टीम भाग नहीं ले रही है।
हॉकी विश्व कप में भारत की टीम
गोलकीपर
पीआर श्रीजेश,कृष्ण बहादुर पाठक
डिफेंडर्स
हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), , अमित रोहिदास (उपकप्तान), जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, नीलम संजीप ,वरुण कुमार
मिडफील्डर
हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह,आकाशदीप सिंह।
Also Read: सूर्यकुमार यादव ने बताया कैसा रहा साल 2022, और साल का बेस्ट पल
फॉरवर्ड
मनदीप सिंह, अभिषेक,ललित कुमार उपाध्याय, सुखजीत सिंह।
वैकल्पिक खिलाड़ी
जुगराज सिंह, राजकुमार पाल।
हेड कोच - ग्राहम रीड