काफी दिनों के बाद रोहित ने लगाया वनडे में शतक, भारतीय टीम के हिटमैन ने तोड़े बड़े - बड़े रिकॉर्ड

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 1101 दिन के काफी लंबे समय के बाद वनडे में अपना शतक लगाया हैं। इस शतक के साथ ही भारतीय टीम कप्तान ने कई बड़े बड़े रिकॉर्ड्स को भी तोड़ कर रख दिया है।

काफी दिनों के बाद रोहित ने लगाया वनडे में शतक, भारतीय टीम के हिटमैन ने तोड़े बड़े - बड़े रिकॉर्ड
Rohit Sharma has scored his century in ODIs after 1101 days.

IND vs NZ 3rd ODI

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने लगभग 3 साल के बहुत लंबे समय के बाद वनडे क्रिकेट में शतक लगाया हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे। तीसरे वनडे मुकाबले में शतक के बहुत लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया हैं।  रोहित शर्मा ने पूरे 1101 दिनों के बाद अपना वनडे फार्मेट में शतक लगाया है। और इस शतक के साथ ही भारतीय टीम कप्तान ने कई बड़े बड़े रिकॉर्ड्स को भी तोड़ कर रख दिया है।

रोहित शर्मा का तूफानी शतक

कप्तान रोहित शर्मा को अपने शटल तक पहुंचने के लिए मात्र 83 गेंद खेलना पड़ी है। और इस खिलाड़ी ने अपनी शानदार पारी के में कुल 9 चौके और 6 छक्के जड़ दिए हैं। रोहित शर्मा का ये शतक साल 2020 के बाद निकला है। हिटमैन ने अपना लास्ट वनडे शतक 19 जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ लगाया हैं।

रोहित शर्मा के साथ साथ शुभमन गिल ने भी इस मुकाबले में अपना शतक पूरा कर लिया है। और ये जोड़ी अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी दर्ज कर चुकी है। और इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के  के नाम दर्ज  था। जिन्होंने 201 रनो की साझेदारी बनाई थी।

 रिकी पोंटिंग की कर दी बराबरी

इसके अलावा रोहित शर्मा ने इस शतक के साथ महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के एक बहुत बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। रोहित शर्मा अब वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग के साथ  नंबर 3 पर आ चुके हैं। रोहित शर्मा के अब 30 वनडे शतक हो गए हैं। और उनसे ऊपर अब केवल विराट कोहली 46 शतक के साथ मोजूद है। और सचिन तेंदुलकर 49 शतक के साथ नंबर 1 पर हैं।

Also Read:IND vs NZ 3rd ODI: क्लीन स्वीप करने पर रहेगी भारत की निगाहे, जानें कब और कहां देखे लाइव मैच

रोहित ने यह रिकॉर्ड भी तोड़ा

रोहित शर्मा ने इसके साथ ही एक और बहुतबड़े रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। रोहित शर्मा ने छक्कों का एक नया इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा वनडे में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर 3 पर पहुंच चुके हैं। और उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या को भी पीछे छोड़ने का काम कर दिया है। रोहित शर्मा के अब 272 छक्के हो चुके हैं। और वहीं सनथ जयसूर्या ने 270 छक्के जड़े थे।