IND vs NZ: पृथ्वी शॉ का भारतीय टीम में सेलेक्शन को लेकर बड़ा बयान, प्लेइंग 11 में मौका मिलने पर यह बोले
पृथ्वी शॉ की 2021 के बाद अब अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो रही है। और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के टीम में मौका मिलने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

IND vs NZ T20I
भारतीय टीम के तूफानी सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की काफी समय बाद भारतीय टीम में वापसी हुई। और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। प्रथ्वी शॉ काफी समय तक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे है। कुछ समय से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने परफॉर्मेंस से बहुत सुर्खियां बटोर रखी हैं। सोशल मीडिया से लेकर बहुत से क्रिकेट फैंस तक सभी उनकी वापसी की मांग भी कर रहे थे। और ऐसे में अब प्रथ्वी शॉ वापस लौट आए हैं।
यह सवाल उठ रहा है। कि उनको प्लेइंग 11 में मौका मिलेता हैं। या नहीं। इन्हीं सब बातों का जवाब पृथ्वी शॉ ने अपने नए इंटरव्यू में दिया है। पृथ्वी शॉ ने बीसीसीआई टीवी से बात करते हुए। अपने सेलेक्शन से लेकर भारत की प्लेइंग 11 तक बहुत सी बातों पर जवाब दिए हैं। बीसीसीआई ने इसका वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। पृथ्वी शॉ ने सबसे पहले यह कहा हैं।
टीम में वापसी करके वह काफी खुश हैं। और उन्होंने साथ ही खराब समय में अपने परिवार वालों के साथ को लेकर धन्यवाद कहा हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता के योगदान को भी अलग-अलग मौकों के बारे में बताया हैं। प्रथ्वी शॉ ने कहा कि जब उनका भारतीय टीम में सेलेक्शन हुआ। तो वह इस बात को नहीं जानते थे। और उन्होंने कहा मुझे उम्मीद यह नहीं थी। कि मेरी वापसी टीम होगी। क्योंकि जो खिलाड़ी थे। वो भी बहुत ही शानदार फॉर्म खेल रहे थे।
लेकिन जिस समय टीम आई। तो मैं सोया हुआ था। मैं जब उठा तो मैंने यह देखा ओर मेरा फोन पर इतने सारे मैसेज और कॉल आए। मोबाइल हैंग होने लग गया। इसके बाद जब मैंने कॉल्स और मैसेज देखे तो पता लगा। कि मैं टीम में सेलेक्ट हो गया। मुझे लगी खुशी हुई। प्रथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 के एक मुकाबले में में 379 रनों की बहुत शानदार पारी खेली थी। रणजी के इतिहास का यह दूसरी सबसे बड़ी पारी थी। इसी का फल उनको टी20 टीम में वापसी के साथ ही मिला है।
प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने पर बोले प्रथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ ने साथ ही टीम में अपना चयन होने पर प्लेइंग 11 में खेलने को लेकर कहा। कि उनकी सबसे पहली अहमियत यह है। कि टीम इंडिया सीरीज जीते। और वहीं अगर उनको मौका मिला। तो वह ज्यादा से ज्यादा टीम के लिए योगदान देकर अपनी जिताने का प्रयास करेंगे। भारतीय टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने यह साफ कर दिया। की ईशान किशन और शुभमन गिल ही ओपनिंग करने वाले है। ऐसे में प्रथ्वी शॉ को मौके के लिए इंतजार करना होगा। और वहीं अगर भारतीय टीम पहले 2 मैच जीत जाती है। तो प्रथ्वी शॉ को तीसरे टी20 मुकाबले तक इंतजार करना पड़ सकता है।
Also Read: IND vs NZ: रोहित शर्मा ने तोड़ दिया एमएस धोनी का रिकॉर्ड, कर दिया नया कारनामा
न्यूजीलैंड सीरीज के खिलाफ भारत का टी20 टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्य कुमार यादव (उप-कप्तान),पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी,शुभमन गिल, दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जितेश शर्मा , अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, शिवम मावी, और मुकेश कुमार।