WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रचा नया इतिहास, डबल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपने नाम किया पहला खिताब
WPL 2023: वूमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 7 विकेट से करारी मात दी है।

Women's Premiere League 2023
वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला गया है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 7 विकेट से करारी मात दी हैं। मुंबई की टीम जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर की लड़कियों वूमेंस प्रीमियर लीग की पहले सीजन को जीत कर नया इतिहास रच दिया।
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की तरफ से नताली सिवर ने 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत मुंबई इंडियंस ने यह खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में दिल्ली टीम ने पूरी जान लगा दी थी। दिल्ली की गेंदबाजों ने इस लो स्कोरिंग मुकाबले को आखरी ओवर तक खीच दिया। लेकिन अंतिम ओवर तक चले इस बेहद रोमांचक मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने जीत लिया
ऐसा रहा मुकाबले का हाल
दोनों टीमों के बीच में खेले गए। फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। और पहले बल्लेबाजी करते हुए। दिल्ली कैपिटल की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बना दिए थे। इस दौरान कप्तान मेग लैनिंग ने सबसे अधिक 35 रन की पारी खेली। टीम की तरफ से एक भी बल्लेबाज ज्यादा खास नही कर सका।
आखिर में राधा यादव ने बड़े शॉट लगाए। और राधा यादव ने 12 गेंदों मे 27 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस बीच उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके जड़े। मुंबई इंडियंस की तरफ से ईसी वोंग ने एक बार फिर से अपना जलवा दिखाया। इस मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। वह इस दौरान थोड़ी महंगी जरूर रही। उन्होंने 4 ओवर में 42 रन खर्च कर दिए।
दूसरी पारी की बात की जाए। तो मुंबई इंडियंस के लिए 132 रनों का पीछा करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। टीम ने मुकाबले के आखरी ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। 132 रनों के पीछा करते हुए। मुंबई इंडियंस की टीम ने 23 रन के स्कोर पर ही अपने 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और नेट सिवर के बीच में तीसरे विकेट के लिए बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारी हुई।
दोनों के बीच में हुई इस साझेदारी के बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम ने मुकाबले में बेहतरीन वापसी की। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस बीच 37 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल की तरफ से राधा यादव ने 2 विकेट चटकाएं। नताली सिवर आखरी ओवर तक क्रीज पर टिकी रही। और मुंबई इंडियंस को मुकाबला जिता दिया।