WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने हासिल की तीसरी जीत, दिल्ली को हराकर पॉइंट्स टेबल टॉप पर बनाई जगह

WPL 2023: वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपनी जीत की हैट्रिक लगाई है।

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने हासिल की तीसरी जीत, दिल्ली को हराकर पॉइंट्स टेबल टॉप पर बनाई जगह
Mumbai Indians beat Delhi Capitals

Women's Premiere League 2023

वुमेन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सामने मुंबई इंडियंस की टीम थी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मुंबई इंडियंस के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले को मुंबई की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया है। इस टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल की पहली हार थी। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए। दिल्ली की टीम केवल 109 रन बना सकी। जिसको मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट ने नुकसान पर हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस का बेहतरीन खेल

बाएं हाथ की स्पिनर गेंदबाज सैका इशाक ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। जबकि हेली मैथ्यूज ने फिर से अपना ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाया। जिससे मुंबई इंडियंस की टीम ने गुरुवार को यहा दिल्ली कैपिटल्स को 30 गेंद बाकी रहते ही 8 विकेट से करारी मात देकर वूमेंस प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत रही है।

इससे पहले अपने दोनों मुकाबले जीतने वाली टीमों के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम अव्वल साबित हुई। मुंबई इंडियंस ने पहले दिल्ली कैपिटल को 18 ओवर में 105 रन पर समेट दिया था। और फिर 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर आसान जीत हासिल की।

मुंबई के गेंदबाजों का जलबा

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शुरू से लेकर लास्ट तक दिल्ली वेपिटल्स के बल्लेबाजों पर अपना दबदबा बनाकर रखा। उनकी और से सैका इशाक ने 13 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। और मध्यम गति की गेंदबाज इसी वोंग ने भी 10 रन देकर 3 चटकाएं। साथ ही ऑफ स्पिनर हेली मैथ्यूज ने भी 19 रन देकर 3 विकेट निकाले।  

दिल्ली की और से केवल 3 ही बल्लेबाज मेग लैनिंग 41 गेंदों में 43 रन, ,जेमिमा रोड्रिग्स 18 गेंदों में 25 रन और राधा यादव ने 10 रन बनाए। और केबल यही बल्लेबाज दोहरे अंक के आंकड़े तक पहुंचे। मुंबई इंडियंस के लिए हैली मैथ्यूज ने बल्लेबाजी में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।

और 31 गेंदों मे 6 चौकों की सहायता से 32 रन बनाए। और उन्होंने यास्तिका भाटिया के साथ पहले विकेट के लिए 65 रनो की साझेदारी बनाई। यास्तिका भाटिया ने शुरू में रन बनाने का जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने 32 गेंद में 41 रन की पारी खेली। जिसमें 8 चौके लगाए।

Also Read: WPL: दिल्ली ने यूपी वॉरियर्स को दी करारी मात, मैकग्रा की 90 रन की पारी नही आई काम

कप्तान हरमन ने सीवर के साथ खत्म किया मुकाबला

इसके साथ साथ नैट सीवर ब्रंट में 19 गेंदों मे नाबाद 23 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। और टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर में 8 गेंदों पर 11 रन 2 चौको को सहायता से बनाए। और अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।