MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड में Celebrate किया जन्मदिन, साक्षी और ऋषभ पंत भी बर्थडे में रहे मौजूद
महेंद्र सिंह धोनी ने 41 वां जन्मदिन अपनी पत्नी साक्षी और मित्रो के साथ इंग्लैंड में मनाया, जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर साक्षी ने शेयर किया।

Mahendra Singh Dhoni Birthday:
आज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बर्थडे बड़ी धूम धाम से इंग्लैंड में मनाया गया। धोनी अब 41 साल के हो गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड में अपना जन्मदिन समारोह में केक काटकर मनाया। जिसमे उनकी पत्नी और उनके सभी दोस्तो के साथ साथ ऋषभ पंत भी शामिल थे। भारतीय टीम को दो बार वर्ल्ड कप जिताने वाले धोनी ने केक अपने अलग ही अंदाज में काटा। उन्होंने केक को काटने के लिए दोनों हाथों से केक काटा। इस सेलेब्रेशन के दौरान उनकी पत्नी साक्षी धोनी ओर ऋषभ पंत उनके साथ मौजूद थीं।
MS Dhoni अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए अपने पूरी famaily के साथ लगभग एक हफ्ते से इंग्लैंड में ही मौजूद हैं। 4 जुलाई को धोनी की मैरिज एनिवर्सरी थी। इस जोड़े ने आज से 12 साल पहले 2010 में शादी करी थी। ऐसे में, पहले एनिवर्सरी और तीन दिन बाद बर्थडे सेलेब्रेशन, इन दोनों खास अवसरों को धोनी ने पत्नी के साथ इंग्लैंड में ही मना लिया।
View this post on Instagram
साक्षी ने शेयर किया MS Dhoni का वीडियो
Ms Dhoni के बर्थडे सेलेब्रेशन का वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर उनकी वाइफ साक्षी ने शेयर किया। उस पर लगातार दुनिया भर से लाइक और कमेंट आ रहे हैं। माही के जन्मदिन समारोह में शामिल होने वाले दोस्तो में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को फोटो में दिखाई दिए।ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में गए टेस्ट को खेलने के बाद इंग्लैंड में ही मौजूद थे। ओर उन्होंने भी Dhoni को बर्थडे Wish किया।
2011 में जिताया था क्रिकेट वर्ल्ड कप
2 अप्रैल 2011 को धोनी की कप्तानी में टीम ने ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इतिहास रचा था। भारत की टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका से मिले 275 रन के लक्ष्य को आसानी हासिल किया था। कप्तान धोनी ने 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर 28 साल बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। इस जीत के साथ धोनी अपनी सर जमीन पर वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले कप्तान बन गए थे।