IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक रिकॉर्ड में एमएस धोनी है सबसे आगे, यहां देखें आंकड़े

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ने 15 सीरीज खेली गई हैं। भारत का का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया पर भारी रहा है।

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक रिकॉर्ड में एमएस धोनी है सबसे आगे, यहां देखें आंकड़े
MS Dhoni is the most successful captain of Border Gavaskar Trophy

Border-Gavaskar Trophy 2023 IND vs AUS

भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 9 फरवरी से होने वाली है। और उससे पहले सभी टीमें अपनी अपनी तैयारी में जुटी हुई है।  इस ट्रॉफी के इतिहास को देखे तो 1996-97 से इसका आयोजन हुआ था। इस बीच दोनों देशों की और से एक से बढ़कर एक खिलाड़ी सामने आए हैं। वहीं बहुत से बतौर कप्तान भी बहुत सफल रहे हैं। उनमें से ही एक महेंद्र सिंह धोनी है।

हम जिस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। उसमें एमएस धोनी के आसपास तक कोई भी नहीं है।भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में एक महेन्द्र सिंह धोनी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के टोटल 13 टेस्ट मुकाबलों में कप्तानी की है। और इसमें से 8 में उनको जीत मिली है। यह दोनों ही देशों के किसी भी कप्तान के द्वारा इस ट्रॉफी में सबसे अधिक जीत हैं।

MS Dhoni is the most successful captain

उनके बाद नंबर 2 पर हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर स्टीव वॉ और माइकल क्लार्क जिनके नाम 5-5 जीत हैं। इसके बाद आते है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के नाम। भारतीय टीम के पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी इस लिस्ट में मोजूद हैं। उनके नेतृत्व में भी टीम भारत ने 2020-21 की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के सफल कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी : 8 जीत (13 मैच)

स्टीव वॉ: 5 जीत (10 मैच)

माइकल क्लार्क : 5 जीत (8 मैच)

विराट कोहली : 3 जीत (10 मैच)

सौरव गांगुली : 3 जीत (9 मैच)

अजिंक्य रहाणे : 3 जीत (4 मैच)

पिछले 8 साल से भारत अजेय

भारतीय टीम का बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पलड़ा पहले से ही भारी रहा है। भारतीय टीम लास्ट बार 2014-15 में ट्रॉफी हारी थी। उसके बाद से ही टीम इंडिया अजेय है। और लगातार 3 बार इस ट्रॉफी पर कब्जा कर चुकी है। मौजूदा वक्त में भारत डिफेंडिंग चैंपियन टीम है। जिसने 2020-21 में यह ट्रॉफी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में उठाई थी। ओर सबसे खास बात तो यह है।

पिछली दोनों ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सरजमीं पर ही जीती हैं। और वहीं घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम ने 9 में से एक बार ही 2004 -2005 में हारी थी। ओर इस बार 16वां मौका रहेगा। जब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ये दोनों टीमें सामने रहेंगी। रोहित शर्मा और पैट कमिंस दोनों ही पहली बार इस ट्रॉफी में अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करेंगे।

Also Read:New Zealand T20 Squad: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, जाने किसे मिला मौका

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल,विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), , आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट.