LSG vs DC Live : लखनऊ और दिल्ली कैपिट्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग , जाने कब और कहा देखे मुकाबला
आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। कप्तान डेविड वॉर्नर इस खतरनाक खिलाड़ी को मौका दे सकते है।

IPL 2023, DC vs LSG
आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के बीच में खेला जाएगा। और यह मुकाबला लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस सीजन अपने स्टार खिलाड़ी और ऋषभ पंत के बिना उतरने वाली है। दिल्ली के लिए चीजें इतनी आसान नहीं होंगी। लेकिन टीम के पास डेविड वॉर्नर के रूप में काफी अनुभवी कप्तान, मिचेल मार्श और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी मौजूद है।
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम केएल राहुल की कप्तानी में काफी मजबूत नजर आ रही है।ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम वॉर्नर की कप्तानी में खेलेगी। इस टीम की गेंदबाजी काफी मजबूत दिखा रही है। लेकिन शुरुआती के मुकाबलों में एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान और लुंगी एनगिडी नेशनल ड्यूटी के वजह से शायद न खेले। ईशांत शर्मा, चेतन सकरिया, मुकेश कुमार और खलील अहमद भी टीम में दिखाई देंगे।
भारतीय पिचें हमेशा ही स्पिनर्स काफी मदद देती हैं। इन पिचों पर कहर दिखाने के लिए टीम के पास अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और प्रवीण दुबे दिखाई देंगे हैं। ये खिलाड़ी किसी भी बल्लेबाजी आक्रामण तोड़ सकते हैं। वही बल्लेबाजी में पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर,मिचेल मार्श, रोवमेन पॉवेल,सरफराज खान और उपकप्तान अक्षर पटेल मौजूद है। टीम बहुत असरदार दिखाई दे रही रही है।
कब,कहा और कितने बजे खेला जाएगा मुकाबला
आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में आज शनिवार को लखनऊ के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।
कहा देखे मुकाबले का लाइव प्रसारण
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग अलग चैनलो पर सभी भाषाओं में देख सकते है।
इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप्प के माध्यम से मोबाइल पर ही देख सकते है। ओर मुकाबले का लुफ्त उठा सकते है।
दोनो टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स को टीम
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, कृणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट ,रवि विश्नोई, आवेश खान।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग
डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, रिली रासो, सरफराज खान, रवमन पॉवेल,अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया,खलील अहमद, मुकेश कुमार।