Lionel Messi: लियोनल मेसी ने बनाया नया रिकॉर्ड, फुटबॉल जगत में ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

Lionel Messi: लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए विश्व फुटबॉल में 100 गोल कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

Lionel Messi: लियोनल मेसी ने बनाया नया रिकॉर्ड, फुटबॉल जगत में ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी
Lionel Messi has scored 100 goals for Argentina

Lionel Messi Goal

लियोनल मेसी वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स में शुमार है। मेसी अपने अकेले के दम पर अर्जेंटीना की टीम को बहुत से मुकाबले जिता चुके हैं। जब लियोनेल मेसी ग्राउंड पर रहते है। तो फैंस में एक अलग ही तरह जुनून दिखाई देता है। उनके फुटबॉल के जादू से वर्ल्ड के सभी खिलाड़ी अच्छी तरह से वाकिफ है। अर्जेंटीना और कुराकाओ के बीच में अर्जेंटीना में फुटबॉल का एक फ्रेंडली मुकाबला खेला गया ।

इस मुकाबले को अर्जेंटीना टीम ने 7-0 के बहुत बड़े से जीत लिया है। इस मुकाबले में लियोनेल मेसी ने अपना जलवा बिखेर दिया। और अर्जेंटीना की टीम को जीत दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। और वहीं उन्होंने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड भी बना लिया है।

लियोनल मेसी ने किया ये करनामा

Lionel Messi has scored 100 goals for Argentina

फीफा रैंकिंग में नंबर 86 की कुराकाओ की टीम के खिलाफ खेलते हुए। लियोनल मेसी ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने मैच में कुल 3 गोल दागे। और पहले हाफ में अपनी हैट्रिक भी पूरी कर ली। इसके साथ ही उन्होंने विश्व फुटबॉल में अपने 100 गोल पूरे कर लिए है।

वह विश्व फुटबॉल में 100 से अधिक गोल करने वाले तीसरे फुटबॉलर बन चूके हैं। उनके नाम कुल 102 गोल हो चुके हैं। विश्व फुटबॉल में सबसे अधिक गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम दर्ज है। उन्होंने कुल 122 गोल दागे है। उनके बाद ईरान के अली देई का नंबर आता है। जिन्होंने 109 गोल दागे है।

मेसी ने बनाया नया रिकॉर्ड

विश्व फुटबॉल में लियोनल मेसी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है। जिन्होंने 100 गोल किए है। और फुटबॉल विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। लियोनेल मेसी की कप्तानी में ही अर्जेंटीना की टीम ने फीफा फुटबॉल विश्व कप 2022 का खिताब फ्रांस की टीम को हराकर अपने नाम किया था। तब लियोनेल मेसी ने विश्व कप 2022 में 7 गोल दागे थे। जिसमें फाइनल मुकाबले में उन्होंने 2 गोल किए। इस वजह से उनको गोल्डन बॉल का अवॉर्ड दिया गया।

Also Read:BCCI Annual Contract: बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का एनुअल कॉन्ट्रैक्ट किया जारी, A+ कैटेगरी में जुड़ा नया नाम

इन खिलाड़ी  ने किए गोल 

कुराकाओ के खिलाफ अर्जेंटीना की टीम के लिए निकोलस गोंजालेज ने 23वें मिनट, एंजो फर्नांडीज ने 35वे मिनट, और एंजेल डी मारिया ने 78वें जबकि गोंजालो मोंटियाल ने 87वें मिनट में गोल दागे है। पूरे मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने गेंद को अपने कब्जे में करके रखा था। और लगातार गोल किए। लियोनल मेसी के खेल ने शुरु से ही कुराकाओ टीम पर अच्छा खासा दबाव बनाये रखा था। अर्जेंटीना की टीम की ये लगातार 2 मुकाबले में दूसरी जीत है।