IPL 2023 : इस्सी वोंग ने रचा नया इतिहास, डबल्यूपीएल में ली पहली हैट्रिक
डबल्यूपीएल 2023 के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की इस्सी वोंग ने हैट्रिक लेकर नया रिकॉर्ड बना लिया है। आईपीएल में भी यह काम पहले सीजन में ही हुआ था।

Women's Premiere League 2023
वूमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस टीम यूपी वॉरियर्स की टीम को 72 रनों से हरा दिया है। और फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की जीत में सबसे बड़ा योगदान इंग्लैंड की इस्सी वोंग ने दिया। उन्होंने इस लीग के इतिहास की पहली हैट्रिक लेकर अपना नाम इतिहास के पन्नो पर दर्ज करवा लिया है।
अब कितने ही सीजन आने वाले सालों में हो जाएं। और आगे कितनी भी हैट्रिक ले ली जाएं। लेकिन इस्सी वोंग का नाम सबको याद रहेगा। जिस प्रकार हमें आज भी याद है कि आईपीएल के इतिहास में किसने पहली बार ये कारनामा किया था। जब कुछ भी पहली बार होता है। तो उसका महत्व बहुत ज्यादा होता है। ठीक उसी प्रकार डबल्यूपीएल और आईपीएल में पहली हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भी बना हुआ है।
वूमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में यह रिकॉर्ड अब मुंबई इंडियंस टीम की इस्सी वोंग के नाम दर्ज हो चुका है। वहीं अगर आईपीएल की बात की जाए। तो जिसकी शुरुआत 2008 में हुई थी। उसमें यह रिकॉर्ड भारत के पूर्व गेंदबाज के नाम दर्ज है।
सबसे खास बात तो यह है। कि उन्होंने भी पहले ही सीजन मतलब 2008 में ही ये कारनामा कर दिखाया था। उसके बाद से अब तक आईपीएल में 21 हैट्रिक लग गई हैं। हाल ही में आईपीएल 2022 में युजवेंद्र चहल ने यह काम कर दिया था।
आईपीएल में किसके नाम है पहली हैट्रिक
आईपीएल के इतिहास में पहली हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भारत के लक्ष्मीपति बालाजी के नाम दर्ज है। और यह हैट्रिक उन्होंने 2008 के पहले सीजन में पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ ली थी। वह उस समय चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे। वो मुकाबला चेन्नई में हुआ था। और उन्होंने इरफान पठान, पीयूष चावला,वीआरवी सिंह को आउट करके अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिख दिया था। उसके बाद अब तक 20 हैट्रिक लग चुकी है। लेकिन उनका नाम 15 साल बाद आज भी हर किसी को याद है। ऐसा ही कारनामा डबल्यूपीएल में इस्सी वोंग ने कर दिया है।
इस्सी वोंग ने मुंबई इंडियंस को फाइनल में पहुंचाया
इस्सी वोंग ने एलिमिनेटर मुकाबले में 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। और मुंबई इंडियन्स की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे पहले यूपी वॉरियर्स की कप्तान और ओपनर एलिसा हीली को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।
उसके बाद 13वें ओवर में इस्सी वोंग ने पहले सेट बल्लेबाज किरण नावगिरे,सिमर शेख और फिर सोफी एक्लेस्टोन को पहली-पहली गेंद पर आउट करते हुए ऐतिहासिक हैट्रिक ली। उनकी इस चमत्कारी गेंदबाजी के वजह से यूपी वॉरियर्स की टीम 183 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए। 110 रनों पर ढेर हो गई। मुंबई इंडियंस की टीम इसके साथ फाइनल में पहुंची। जहां रविवार 26 मार्च को उसका मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ खेला जाएगा।