WTC Final: भारतीय टीम पहुंची फाइनल में , न्यूजीलैंड ने श्रीलंका का सपना तोड़ा
WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच में अहमदाबाद टेस्ट अभी जारी है। उससे पहले ही भारत ने फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं।

WTC Final 2023
न्यूजीलैंड और श्रीलंका टीम के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया है। न्यूजीलैंड की टीम ने यह रोमांचक टेस्ट लास्ट गेंद पर 2 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले के नतीजे से जहां श्रीलंका की टीम के मंसूबों पर पानी फिर चुका है। वहीं भारतीय टीम के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के लास्ट टेस्ट के खत्म होने से पहले ही भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुका है। ऐसा संभव तब हो सका। जब न्यूजीलैंड टीम ने श्रीलंका को इस टेस्ट में जीत दर्ज करने से रोक लिया। न्यूजीलैंड के जीत के हीरो केन विलियमसन रहे। जिन्होंने 121* रनों की पारी खेली।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण में रनर अप रहने वाली टीम इंडिया लगातार दूसरी बार अब फाइनल में पहुंच चुकी है। 7 जून 2023 से इस बार फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। जिसमें भारत के सामने रहेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम की चुनोती। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले इंदौर टेस्ट में जीत हासिल करते हुए। फाइनल में जगह बना ली थी। और अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की निगाहे इतिहास रचने पर होगी। फाइनल लंदन के ओवल ग्राउंड पर खेला जाने वाला है।
पिछले संस्करण के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी में भारत को न्यूजीलैंड ने हराया था। लेकिन इस बार उस न्यूजीलैंड टीम ने ही भारत को फाइनल में पहुंचाने में सहायता की है। ऐसा इसलिए की नंबर 4 पर मौजूद श्रीलंका को टीम के पास अभी एक मुकाबला और बाकी था। अगर श्रीलंका की टीम इस सीरीज के दोनों मुकाबले जीत जाएगी। तो टीम इंडिया फाइनल की रेस से बाहर हो जाती। ऐसे में अब न्यूजीलैंड ने श्रीलंका की टीम को जीतने से रोका ही नहीं। बल्कि उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
भारत के लिए फाइनल का रास्ता साफ हो चुका है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 285 रनों का टारगेट मिला था। लास्ट दिन बारिश के वजह से खेल प्रभावित रहा था। और 53 ओवर ही न्यूज़ीलैंड की टीम को मिले थे। लेकिन इस टीम ने यह कर दिया। और 53 ओवरों में बाकी के 257 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। डैरिल मिचेल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। और 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
ऐसा है पॉइंट्स टेबल का हाल
भारतीय टीम 60.28 विनिंग पर्सेंट के साथ नंबर 2 पर है। और फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं नंबर 3 पर मौजूद साउथ अफ्रीका और नंबर 4 पर मौजूद श्रीलंका फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड टीम का इस बार बहुत बुरा हाल है। और वो नंबर 8 पर है। और वहीं टी20 की चैंपियन इंग्लैंड टीम शुरुआती दौर में खराब प्रदर्शन के वजह से नंबर 5 पर रही। इसके अलावा पाकिस्तान 6 और वेस्टइंडीज नंबर 7 पर है। वहीं बांग्लादेश टीम लास्ट यानी नंबर 9 पर मोजूद है।