Hockey World Cup 2023: भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छी खबर, फिट हुआ ये स्टार खिलाड़ी

Hockey World Cup 2023: भारतीय हॉकी टीम का एक स्टार खिलाड़ी इंजरी से फिट होकर वापस टीम में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Hockey World Cup 2023: भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छी खबर, फिट हुआ ये स्टार खिलाड़ी
Indian hockey team player Hardik Singh is fit

Hockey World Cup 2023

हॉकी विश्व कप के दूसरे मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ गोलर हित ड्रॉ मुकाबला खेला है। पहले मुकाबले में स्पेन के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया इस मुकाबले में एक भी गोल नहीं कर सकी। और वहीं इंग्लैंड टीम भी इस मुकाबले में गोल करने में सफल नहीं हो सकी। और अब नॉकआउट में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को वेल्स के खिलाफ जीत दर्ज करनी पड़ेगी।\

]लेकिन इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा हैं। स्टार भारतीय मिडफील्डर खिलाड़ी हार्दिक सिंह चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए । और इस खिलाड़ी को लेकर अब एक बहुत ही अच्छी खबर आई है।

भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी हार्दिक सिंह की चिकित्सा रिपोर्ट के अनुसार उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। और उनका वर्ल्ड कप में गुरुवार को वेल्स के खिलाफ खेलना पक्का तो नही है। पर यदि भारत क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लेता है। तो उनके इस मुकाबले में उपलब्ध रहने की थोड़ी बहुत संभावना है। राउरकेला में 13 जनवरी को स्पेन के खिलाफ भारत के शुरुआती मुकाबले में अकेले के दम पे ही गोल करने वाले हार्दिक सिंह 15 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान इंजर्ड हो गए थे।

फिट हो जाएंगे हार्दिक सिंह

मंगलवार को उनको अभ्यास के समय फुटबॉल पर किक मारते  देखा था। टीम के अभ्यास के बाद युवा स्ट्राइकर अभिषेक ने कहा हैं। की हार्दिक सिंह को फिट होना चाहिए। और उसका एमआरआई भी दिया है। उन्हें मामूली सी चोट है। ओर मांसपेशियों में हल्का खिंचाव हुआ है। उसको क्वार्टर फाइनल मुकाबले तक फिट हो ही जाना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा की, ‘‘मैं यह तो नहीं कह सकता हूं। 

Also Read:New Zealand T20 Squad: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, जाने किसे मिला मौका

वह वेल्स के खिलाफ खेल सकेंगे या फिर नहीं। और अभी मुकाबले में 2 दिन का समय बचा हुआ है। और वह कितनी जल्दी चोट से ठीक होते हैं। यह भी इस पर निर्भर करता है। सीनियर मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने यह भी कहा है। कि हार्दिक सिंह को आराम की आवश्यकता है। और वह बहुत जल्द वापसी भी करेगा। हार्दिक सिंह अब ठीक है। और उसकी चोट भी ज्यादा गंभीर नहीं है। लेकिन उसे थोड़ा रेस्ट करने की आवश्यकता है। और यही उम्मीद है कि वह बहुत जल्द वापसी करेगा।