नया इतिहास बनाने मैदान में उतरेंगे इंडिया के एथलीट, मीराबाई , नीरज चोपड़ा से लेकर निखत तक करेंगे तैयारी

साल 2023 का सीजन भी देश की एथलेटिक्स के लिए बहुत खास हो सकता है। इसमें एशिया के खेलों और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप जैसी इंटरनैशनल प्रतिस्पर्धा के अलावा पूरे साल में 23 घरेलू प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होने वाल हैं।

नया इतिहास बनाने मैदान में उतरेंगे इंडिया के एथलीट,  मीराबाई , नीरज चोपड़ा से लेकर निखत तक करेंगे तैयारी
Indian athletes on the field to create new history in 2023

Athletes of India 2023

साल 2022 अच्छी और बुरी यादों के साथ समाप्त हो गया है।  2022 में बहुत से वर्ल्ड स्तरीय टूर्नामेंट मेंभारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। और भारत के खिलाड़ियों ने इस साल कॉमनवेल्थ खेलों में अपने  प्रदर्शन के बदौलत लोगों के दिलों में जगह भी बनाई हैं। बहुत से खिलाड़ी अपने अच्छे प्रदर्शन से एक बार फिर से भारत को सम्मान दिलाने का मौका दे सकते हैं। विश्व स्तर पर अपना अपने नाम बनाने के लिए सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

साल 2023 का सीजन भी देश की एथलेटिक्स के लिए बहुत अच्छा होने की संभाना लग रही है। इसमें एशिया के खेलों और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप जैसी इंटरनैशनल प्रतियोगिताओं के बाद पूरे वर्ष में 23 मुख्य घरेलू प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होने वाला हैं। और इन खेलों में इंटरनैशनल स्तर पर भारत को गोल्ड दिलाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से बहुत बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

नीरज चोपड़ा इस साल में 6 टूर्नामेंट में ले सकते हैं भाग

Indian athletes on the field to create new history in 2023

एथलेटिक्स में सफलता का पर्याय भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने साल 2022 में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ दी हैं। ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा कामनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर हो चुके थे। लेकिन उन्होंने लुसाने में डायमंड लीग में स्वर्ण पदक जीत लिया था।

पहले भारतीय एथलीट बने थे। नीरज चोपड़ा से 2023 में बुडापेस्ट में अगस्त में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप, सितंबर माह में हांग्जो और चीन में एशिया के खेल जबकि डायमंड लीग सीरीज में प्रतियोगिताओं में भाग लेने की पूरी उम्मीद है।

मीराबाई चानू

भारत की स्टार ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली और 2 बार की कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन खिलाड़ी मीराबाई चानू के लिए   2022 का साल बहुत अच्छा रहा  रहा है। राष्ट्रीय खेल 2022 में महिलाओं की 49 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को स्वर्ण पदक भी दिलाया है। मीराबाई चानू एशिया के वेटलिफ्टिंग और विश्व वेटलिफ्टिंग में भाग ले सकती हैं।

निखत जरीन गोल्ड पर कर सकती है कब्जा

राष्ट्रमंडल खेलों में इंडिया ने बॉक्सिंग में ही 6 पदक जीता है। इसमें निखत जरीन, नीतू घनघास और अमित पंघाल के गोल्ड मेडल शामिल है। और साल 2023 में  दिल्ली में विश्व महिला बॉक्सिंग और पुरुष विश्व बॉक्सिंग उज्बेकिस्तान में आयोजित होने वाला है। इन टूर्नामेंटों में भारत के मुक्काबाजों को स्वर्ण पर दाब लगाते हुए देखा जा सकता हैं।

Also Read:Hockey World Cup 2023: विश्व कप के लिए टीम इंडिया पहुंची भुवनेश्वर, जाने टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के आंकड़े

इसके बाद भारत के एथलीट हर तरह के खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे। इनमें से एशियाई गेम्स,  वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स डायमंड लीग, विश्व एथलेटिक्स,,विश्व टेबल टेनिस, विश्व एक्वैटिक्स,, वर्ल्ड रोइंग , विश्व वेटलिफ्टिंग और वर्ल्ड रेसलिंग जैसे टूर्नामेंट आयोजित होने वाले है। जिनमें भारत के खिलाड़ी चैंपियन बनने की पूरी कोशिश करेंगे।