ICC की महिला टी20 टीम का ऐलान, इन 4 भारतीयों खिलाड़ियों को मिली जगह
आईसीसी ने साल 2022 के लिए अपनी बेस्ट महिला टी20 टीम का ऐलान कर दिया हैं। इस टीम में कुल 4 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है।

ICC Women's T20 Team
आईसीसी ने साल 2022 के लिए महिला टी20 टीम ऑफ द ईयर का ऐलान कर दिया है। आईसीसी ने इस टीम में 4 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल लिया है। और इस टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिन्होंने साल 2022 में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। फिर चाहे वह बल्ले से हो या फिर गेंदबाजी से। टीम इंडिया इस समय साउथ अफ्रीका में ट्राई सीरीज खेल रही है। और इस दौरान आईसीसी की और से भारत के खिलाड़ियों को बहुत बड़ा सम्मान दिया है। इस टीम में भारत के अलाव 3 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया और 1-1 खिलाड़ी न्यूजीलैंड, इंग्लैंड ,पाकिस्तान और श्रीलंका के भी शामिल हैं। इस टीम का ऐलान रविवार को हो चुका है।
यह हैं वो 4 भारतीय खिलाड़ी
आईसीसी की इस टीम में पहला नाम भारत की स्टार स्मृति मंधाना का हैं। मंधाना ने साल 2022 में बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 21 पारियों में 33.01 की औसत और 133.51 कि स्ट्राइक रेट से कुल 594 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने कुल 5 अर्धशतक भी जड़े है। उनकी इन पारियों के दम पर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम को हराया था।
इस टीम में दूसरा नाम भारतीय टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का है। दीप्ति शर्मा ने 2022 में 29 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका गेंदबाजी में 18.55 का औरत रहा है। और बल्ले से भी टीम के लिए शानदार का प्रदर्शन किया हैं। और उन्होंने साल 2022 में 37 की औसत और 136.19 की स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए है। 2022 में बांग्लादेश में खेले महिला एशिया कप में उन्होंने 13 विकेट चटकाएं है। इस प्रदर्शन के आधार पर उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना था।
नंबर 3 पर ऋचा घोष का नाम है। ऋचा घोष ने 2022 में 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की हैं। 18 मुकाबलों में 259 रन बनाए हैं। बल्ले से 13 छक्के लगाए है। और निचले क्रम से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनका बेस्ट प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबॉर्न में आया था। जब उन्होंने केवल 19 गेंदों में 40 रन बनाए थे। और भारत को एक बहुत अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था। ऋचा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर इस टीम में जगह बना ली है।
इस टीम में सबसे आखिरी नाम भारत की स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह का है। रेणुका सिंह ने 2022 में 23.91 के औसत से 22 टी20 विकेट चटकाए है। और 6.50 की इकॉनमी के साथ टीम के लिए असाधारण गेंदबाज थीं। और आईसीसी महिला इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित रेणुका ने साल 2022 में केवल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट चटकाएं हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स और एशिया कप में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं।
Also Read:IND vs NZ 3rd ODI: क्लीन स्वीप करने पर रहेगी भारत की निगाहे, जानें कब और कहां देखे लाइव मैच
आईसीसी महीला टीम ऑफ द ईयर
स्मृति मंधाना, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन (c), ताहिला मैक्ग्रा, निदा डार, ऐश गार्डनर,ऋचा घोष ,दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, इनोका राणावीरा, रेणुका सिंह।