WPL: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दी करारी मात, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है। और अंक तालिका में नंबर पहले स्थान पर पहुंच गई है।

WPL: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दी करारी मात, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची
Delhi Capitals has reached the top of the points table of WPL

Women's Premiere League 2023

वूमेंस प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में टक्कर देखने को मिली। इस मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने केवल 9 ओवरों में बड़ी आसानी से 9 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में  मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी की है। और 20 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना सकी। जवाब में दिल्ली कैपिटल ने आसानी से  9 विकेट से 9 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।

दिल्ली कैपिटल का बेहतरीन प्रदर्शन

Delhi Capitals has reached the top of the points table of WPL

मरीजन कैप 4 ओवर में 13 रन पर 2 विकेट निकाले। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद एलिस कैप्सी, शेफाली वर्मा और कप्तान मैग लेनिंग की तूफानी बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को करारी मात दी है। इस जीत से दिल्ली कैपिटल्स  टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच चुकी है। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम नंबर 2 पहुंच गई है। दोनों टीमों के 7 मुकाबलों में 10-10 अंक हो चुके है। लेकिन इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल का नेट रन रेट मुंबई इंडियंस से अच्छा हो गया है।

फाइनल में जाएगी एक टीम

लीग चरण में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए में सीधे क्वालीफाई कर लेगी। जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने छोटे लक्ष्य का पीछा तूफानी अंदाज में किया। शेफाली वर्मा और कप्तान मैग लेनिंग ने 27 गेंद में 56 रन नाबाद साझेदारी बनाई। जिसमें भारतीय बल्लेबाज ने 15 गेंद में 33 रन बनाए।

शेफाली वर्मा ने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया। इस साझेदारी को हेली मैथ्यूज ने शेफाली वर्मा को आउट करते हुए तोड़ा। इसके बाद क्रीज पर एलिस कैप्सी आई। उन्होंने कप्तान मैग लानिंग के साथ 27 गेंद में 54 रन की साझेदारी बनाई। और उन्होंने 17 गेंद की अपनी नाबाद पारी में 1 चौका और 5 छक्कों की सहायता से 38 रन बनाए।

मुंबई के बल्लेबाज रहे फ्लॉप

मैग लेनिंग 22 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की सहायता से 32 रन बनाकर नाबाद रही। इससे पहले मैन ऑफ द मैच मेरिजान कैप ने पारी के तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर यास्तिका भाटिया  और नैट साइवर-ब्रंट को आउट करके मुंबई इंडियंस को बैकफुट पर ला दिया। टीम इन झटको से उबर नहीं सकी। उनको शिखा पांडे और जेस जॉनासेन का बेहतरीन साथ मिला।

Also Read :Pat Cummins : आखरी टेस्ट के बीच पैट कमिंस को लगा बहुत बड़ा झटका , बीमार मां का हुआ निधन

दोनों ने 2- 2 विकेट चटकाएं। मुंबई इंडियंस के लिए पूजा वस्त्राकर ने सबसे जुड़ा 26 रन बनाए। जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर और इस्सी वोंग ने 23-23 का महत्वपूर्ण योगदान दिया था। हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्राकर के बीच 5वें विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही