Chamika Karunaratne: श्रीलंका के चमिका करुणारत्ने पर लगा 1 साल का बैन,

Chamika Karunaratne: श्रीलंका ने अपने ऑलराउंडर खिलाड़ी चमिका करुणारत्ने पर 1 साल का बैन लगा दिया गया है। जो की अगले 1 साल में कोई गलती करने पर भी लागू होगा।

Chamika Karunaratne: श्रीलंका के चमिका करुणारत्ने पर लगा 1 साल का बैन,
Chamika Karunaratne banned for 1 year

Chamika Karunaratne Ban

श्रीलंका टीम के एक और खिलाड़ी को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन कर दिया गया है। और टी20 विश्व कप 2022 के दौरान श्रीलंका टीम के बल्लेबाज दनुष्का गुणथिलका को रेप के घिनौने अपराध में ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उनको क्रिकेट से ही प्रतिबंधित कर दिया था। और अब बैन होने वाले श्रीलंका टीम की खिलाड़ियों की लिस्ट में चमिका करुणारत्ने का नाम भी शामिल हो गया है।

श्रीलंका क्रिकेट ने करुणारत्ने को 1 साल का बैन

Chamika Karunaratne banned foe 1 year

श्रीलंका टीम के ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 1 साल के लिए क्रिकेट खेलने से ही प्रतिबंधित कर दिया है। और आईसीसी ने ये फैसला जांच के बाद ही लिया है। श्रीलंका क्रिकेट की 3 सदस्यीय कमिटी ने चमिका करुणारत्ने को बहुत से मामले में नियमों को तोड़ने का दोषी बताया हैं। करुणारत्ने को खेल के हर फॉर्म से 1 साल के लिए बैन कर दिया गया है। और इसके अलावा उनके ऊपर 5000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।  

चमिका करुणारत्ने पर लगा यह बैन 1 साल के लिए सस्पेंडेड रहेगा। अगले 1 साल में अगर यह श्रीलंका के क्रिकेटर कोई भी गलती करता है। या फिर अपनी किसी भी गलती को फिर से दोहराता है। तो उन्हें उसी समय उन पर लगा 1 साल का बैन लागू हो जाएगा। मतलब वह अगले एक साल तक श्रीलंका की  क्रिकेट बोर्ड की निगरानी में ही रहेंगे।

 अगले 1 साल में गलती करने पर लागू होगा बैन

Chamika Karunaratne

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपने स्टेटमेंट में कहा हैं। की, “चमीका करुणारत्ने ने जिस प्रकार से नियमों को तोड़ा हैं। और उसकी गंभीरता को देखते हुए इंक्वायरी  रिपोर्ट में एसएलसी की एक्जक्यूटिव कमिटी से भी उनको प्रतिबंधित करने की सिफारिश की हैं। और खिलाड़ी को चेतावनी भी दी हैं। कि अगर वह आगे इस गलती को दोहराते हैं। तो यह सजा भी उनके ऊपर लागू रहेगी। जिससे उनके क्रिकेट करियर को नुकसान नहीं होगा।”

Chamika Karunaratne

श्रीलंका क्रिकेट  ने अपने स्टेटमेंट में आगे यह भी कहा हैं। की ओर इन तमाम चीजों और सिफारिशों के देखकर श्रीलंका क्रिकेट टीम के एक्जक्यूटिव कमिटी ने उनको हर प्रकार के क्रिकेट से 1 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। और यह बैन 1 साल के लिए सस्पेंडेड होगा।

Also Read: IND vs NZ : मोहम्मद सिराज ने कर डाला कमाल, पहली बार क्रिकेट करियर में किया ये काम

टी20 विश्व कप 2022 में करुणारत्ने का प्रदर्शन

 ऑस्ट्रेलिया में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2022 में श्रीलंका टीम के ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने ने कुल 7 मुकाबले खेले हैं। और इस दौरान उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं। लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने के ज्यादा मौके तो नहीं मिल सका।