IPL 2023 Mini Auction: आईपीएल नीलामी में 991 खिलाड़ी शामिल, सबसे ज्यादा इस देश के खिलाड़ी
IPL 2023 Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के सीजन के लिए होने वाले ऑक्शन में 900 से भी ज्यादा खिलाड़ी शामिल होने वाले है। और इसमें 714 भारतीय खिलाड़ी जबकि 277 विदेशी खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।

IPL 2023 Mini Auction
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आने वाले 2023 के सीजन के लिए इस महीने के अंत में आईपीएल के मिनी ऑक्शन का आयोजन होंने वाला है। ओर दुनियाभर में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली भारत की इस टी20 लीग की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के कारण हर खिलाड़ी इससे जुड़ने को बहुत बेताब है। और यही कारण है। कि छोटे स्तर पर होने वाली इस नीलामी के लिए भी वर्ल्ड से कुल 900 से भी ज्यादा क्रिकेटरों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। और आईपीएल ने रजिस्ट्रेशन की समय सीमा खत्म होने के एक दिन बाद ही नीलामी में शामिल होने वाले क्रिकेटरों से जुड़े कुछ गजब के आंकड़े भी शेयर किए गए हैं।
आईपीएल की वेबसाईट पर दी गई जानकारी के अनुसार कोचि में 23 दिसंबर को होने वाले आईपीएल के मिनी ऑक्शन में दुनिया भर से कुल 991 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। और इसमें 714 भारतीय खिलाड़ी जबकि 277 विदेशी खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। और नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वालों में 185 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके है। और 786 अनकैप्ड और लगभग 20 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं।
किस देश के है कितने खिलाड़ी
आईपीएल की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले देशों में सबसे अधिक क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया देश के हैं। और यहां के 57 खिलाड़ियों ने अपना नाम भी दिया है। इसके बाद साउथ अफ्रीका के 52 खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के 33 खिलाड़ी और इंग्लैंड से लगभग 30 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हैं। और वहीं न्यूजीलैंड के 27 तो श्रीलंका के 23 खिलाड़ी और अफगानिस्तान के 14 खिलाड़ियों ने भी अपना नाम दिया हुआ है।
देश - खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया - 57
दक्षिण अफ्रीका - 52
वेस्टइंडीज - 33
इंग्लैड - 31
न्यूजीलैंड- 27
श्रीलंका - 23
अफगानिस्तान - 14
आयरलैंड - 8
नीदरलैंड्स - 7
बांग्लादेश - 6
जिम्बाब्वे - 6
यूएई - 6
नामीबिया- 5
स्कॉटलैंड - 2
87 खिलाड़ियों की जगह है खाली
आईपीएल की नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजियों की और से टोटल 163 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जबकि लगभग 86 खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिलीज करने का निर्णय लिया था। और इसका मतलब यह है। कि नीलामी में 30 विदेशी के साथ कुल 87 खिलाड़ियों का चयन ही हो सकता है। हर फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड मे ज्यादातर 25 खिलाड़ियों को ही शामिल किया जा सकता है। ऐसे में रिटेंशन के बाद अब सभी टीम के पास कुछ खिलाड़ियों का जगह अभी बची हुई है। इसमें सबसे ज्यादा खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के है।